Saturday, February 22, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
राज्य

एक बार फिर मोदी सरकार बन रही है इस बात से राहुल गांधी बहुत परेशान नजर आ रहे हैं : खन्ना

-
ब्यूरो 7018631199 | June 07, 2024 10:59 AM

 

 

शिमला,

भारत के अर्थव्यवस्था की उपलब्धि साधारण उपलब्धि नहीं है। पूरा विश्व इसे गंभीरता से देख रहा है और समझ रहा है। भारत का विकास पीएम मोदी के नेतृत्व में होने जा रहा है। एक बार फिर मोदी सरकार बन रही है इस बात से राहुल गांधी बहुत परेशान नजर आ रहे हैं। ऐसे में वे अपने बयान से निवेशकों को हतोत्साहित करने की कोशिश कर रहे हैं। इक्विटी मार्केट में चुनाव के हिसाब से अलग अलग तरीके से बदलाव होते रहते हैं। ये बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता अविनाश राय खन्ना ने राहुल गांधी के शेयर बाजार में घोटालों के आरोपों के पलटवार में कही है। खन्ना ने यह भी कहा कि देश की जनता को अब राहुल गांधी पर भरोसा नहीं है।

खन्ना ने कहा, "दुनिया भर में इस तरह से इक्विटी मार्केट चलती है। देखना यह है कि लंबे अरसे में इक्विटी मार्केट में क्या हुआ है। देश के निवेशक जानते हैं कि पिछले दस वर्ष के सफलतापूर्वक मोदी सरकार के कार्यकाल में हमारा मार्केट कैप पहली बार 400 लाख करोड़ का कीर्तिमान हासिल किया है। पीएसयू का मार्केट कैप भी चार गुना मोदी सरकार के कार्यकाल में बढ़ा है। यूपीए काल में भारत का मार्केट कैप मात्र 67 लाख करोड़ रुपये था। आज यह बढ़कर 415 लाख करोड़ रुपये हो गया है। यह 348 लाख करोड़ रुपये की बढ़त पिछले दस वर्षों में हुई है।" अविनाश राय खन्ना ने कहा, " पिछले 60 वर्षों में भारतीय बाजार ने जो मार्केट कैप हासिल किया उससे पांच गुना मोदी सरकार के कार्यकाल में हासिल किया गया। इसका सबसे बड़ा लाभ भारतीय निवेशकों विशेषकर खुदरा निवेशकों को इसका लाभ हुआ। आज वो सिर्फ मार्केट को दूर से नहीं देखते। आज वो निवेश करने उसका सीधा लाभ लेते हैं। एफपीआई की होल्डिंग यूपीए काल में 21% थी वो आज घटकर 16% हो गई है। विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी कम हुई है और भारतीय निवेशकों की बढ़ी है। यह 79 प्रतिशत से बढ़कर 84% हो गई है।"

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राज्य खबरें
बीमा सखी के लिए विशेष भर्ती अभियान 16 फरवरी को शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक : अनुपम कश्यप  डीसी एसपी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर रिज मैदान का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री ने ‘जेंडर पर्सपेक्टिव्स इन पब्लिक पॉलिसी एंड डेवलपमेंट’ पुस्तक का विमोचन किया 22 नई जल विद्युत परियोजनाओं के आबंटन के लिए प्रस्ताव आमन्त्रित कृषि विज्ञान केंद्र सोलन में 19वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन कंसा चौक में दो दिवसीय रेडक्रास मेला सम्पन्न 23 नवम्बर- सहायक अभियंता विधुत उप-मण्डल- शुगल सिंह बने उप मंडलीय प्रबंधक सीएम सुक्खू ने प्रदेश में 5 गारंटियां तो पूर्ण की नहीं पर 5 हिडेन गारंटियां पूरी कर दी  : बिंदल
-
-
Total Visitor : 1,71,34,186
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy