Friday, October 18, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्रीहॉर्टिकल्चर कॉलेज ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताबबागवानी मंत्री ने किया समराहन के फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान का निरीक्षणराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ केशव नगर द्वारा होटल लैंडमार्क से शेर ए पंजाब तक पथ संचालन निकाला गया। कलाकारों ने आपदा से बचाव पर लोगों को किया जागरूकत्योहारी सीज़न से पहले वॉलमार्ट अमेरिकी ग्राहकों के लिए लोकप्रिय भारतीय खाद्य ब्रांड लेकर आया विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल,शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल में वानिकी परियोजना के स्टॉल का किया लोकार्पण
-
राज्य

श्रीलंका में जाइका प्रोजेक्ट का मॉडल बनेगा हिमाचल

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | June 19, 2024 06:23 PM

धर्मशाला, 

जाइका वानिकी परियोजना के उत्कृष्ठ कार्य देखने के लिए श्रीलंका की टीम हिमाचल पहुंची। यहां हुए कार्यों को देख श्रीलंका में हिमाचल प्रदेश जाइका प्रोजेक्ट का मॉडल बनेगा। यानी आजीविका सुधार, महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार समेत अन्य क्षेत्रों में हुए कार्यों को हिमाचल की तर्ज पर श्रीलंका में काम होगा। यह बात श्रीलंका के विभिन्न मंत्रालयों से हिमाचल दौरे पर पहुंचे प्रतिनिधियों ने कही। भारत का पड़ोसी राष्ट्र श्रीलंका के विभिन्न मंत्रालयों के 10 प्रतिनिधि और जाइका इंडिया की प्रोजेक्ट फॉर्मूलेशन एडवाइजर इनागाकी युकारी दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर हैं।
बुधवार को यह टीम धर्मशाला पहुंची, जहां परियोजना के मुख्य निदेशक समीर रस्तोगी और परियोजना निदेशक श्रेष्ठा नन्द शर्मा ने स्वागत किया। पीएमयू शिमला और डीएमयू धर्मशाला की टीम भी मौजूद रही। हिमाचल दौरे के पहले दिन श्रीलंका की टीम ने वन मंडल धर्मशाला के करेरी में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान श्रीलंका के प्रतिनिधियों ने कहा कि हिमाचल में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं श्रीलंका की तुलना में अच्छा काम कर रही हैं। जाइका वानिकी परियोजना के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों में बेहतरीन भागीदारी देख श्रीलंका की टीम ने यहां की महिलाओं की पीठ थपथपाई। उन्होंने यहां उपस्थित विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं ग्राम वन विकास समिति के पुरुष प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने श्रीलंका में जाइका के तहत हो रहे कार्यों को सांझा किया। जाइका इंडिया की प्रोजेक्ट फॉमूलेशन एडवाइजर इनागाकी युकारी ने महिलाओं को सशक्तिकरण और आजीविका सुधार का पाठ पढ़ाया। मुख्य परियोजना निदेशक समीर रस्तोगी ने श्रीलंका की टीम को परियोजना की सभी गतिविधियों से अवगत करवाया। सीसीएफ धर्मशाला ई. विक्रम, डीएफओ धर्मशाला दिनेश शर्मा ने भी अपनी बात रखी।
बता दें कि श्रीलंका राष्ट्र के महिला, बाल एवं सामाजिक विकास मंत्रालय की सहायक निदेशक जैयसकारा, फील्ड असिस्टेंट सेनेविराथना प्रियंथा कुमारी, महिला, बाल एवं सामाजिक अधिकारिता विकास अधिकारी सिवाथास थुरका, विकास अधिकारी करियावासम मलाविया अराचिंगे, श्रीलंका के जिला अंपारा के अतिरिक्त जिला सचिव विथानयागम, अमपारा जिला की महिला विकास अधिकारी इदिरीसिंघे, श्रीलंका के राष्ट्रीय एजेंट रत्नायके मुदियांसेलागे, मोनाराग्ला जिला की महिला विकास अधिकारी नकंदलागे डोना, जाइका श्रीलंका से महिला विकास विशेषज्ञ विरासेकेरा, जाइका श्रीलंका की एसोसिएट ऑफिसर इमादुवा विक्रमा अचारिगे और जाइका इंडिया की प्रोजेक्ट फॉमूलेशन एडवाइजर इनागाकी युकारी दो दिवसीय हिमाचल दौरे पर हैं।

बाक्स:
हिमट्रेडिशन ब्रांड के उत्पादों पर श्रीलंका भी फिदा

श्रीलंका की टीम ने करेरी के बाद गोपालपुर स्थित जाइका मार्केटिंग आउटलेट का दौरा किया। यहां ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। जाइका वानिकी परियोजना का अपना ब्रांड हिमट्रेडिशन के तहत इस आउटलैट में ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स, हिमाचली टोपी, शॉल, आचार सहित कई अन्य उत्पादों की की तारीफ की। जाइका इंडिया की प्रोजेक्ट फॉमूलेशन एडवाइजर इनागाकी ने जाइका के हिमट्रेडिशन ब्रांड की भी तारीफ की। इस अवसर पर मुख्य परियोजना अधिकारी समीर रस्तोगी, परियोजना निदेशक श्रेष्ठा नंद, प्रोग्राम मैनेजर विनोद शर्मा, डा. कौशल्या कपूर, प्रिया, डीएमयू धर्मशाला और पालमपुर जाइका वानिकी परियोजना की टीम मौजूद रही।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और राज्य खबरें
केन्द्र सरकार का तिरस्कार करके कांग्रेस सरकार व पार्टी हिमाचल के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है : बिंदल कन्या पक्ष ने सुजानपुर के पूर्व  एसएचओ सहित लड़के, मां और पिता के खिलाफ डराने धमकाने की एएसपी को सौंपी शिकायत जमा दो स्कूल कुंगश में आधे दर्जन से ज्यादा पद खाली तेरंग में पांचवे दिन भी जारी रहा सर्च अभियान, अभी भी दो लोग हैं लापता डीएनए जांच से होगी शवों की शिनाख्त, 37 लोगों के लिए सैंपल - उपायुक्त  डॉ. परमार का जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोतः मुख्यमंत्री गुरु पूर्णिमा: डॉ विनोद नाथ सावधान !! बरसात के मौसम में कई बीमारियों का खतरा: डॉ विनोद नाथ स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि क्यों बढ़ रहा है हमारे देश में अंधविश्वास?: डॉ विनोद नाथ
-
-
Total Visitor : 1,68,23,459
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy