Saturday, February 22, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
-
राज्य

क्यों बढ़ रहा है हमारे देश में अंधविश्वास?: डॉ विनोद नाथ

-
संपादकीय | July 05, 2024 09:49 AM
चित्र: साभार गूगल

हमारा भारतीय समाज मेअंधविश्वासों और कुरीतियों का एक महत्वपूर्ण स्थान है हम अपनी धार्मिक परंपराओं से दूर होकर के अंधविश्वास में उलझते जा रहे हैं यह देश के लिए बहुत घातक बात है। लोग अधिकांशत बीमारियों के लिए लोग अधिकांशत बीमारियों के लिए डॉक्टर के पास जाने से कतराते हैं और तांत्रिक और ओझाओ के चक्कर में पड़ जाते हैं।

 

शिक्षा के अभाव में लोग किसी घटना के घटित होने के वैज्ञानिक कारणों से अनजान होते हैं। अंधविश्वास को ईश्वर के साथ जोड़ दिया जाता है जिससे लोग इसकी आलोचना से डरने लगते हैं। लोग मानते हैं कि कुरीतियाँ प्राचीन काल से ही चली आ रही हैं, इसलिये उन्हें इनका पालन करना चाहिये।

इन्हीं अंधविश्वासों के चलते हमारे देश में बाबा तांत्रिकों और ब्राह्मणों की दुकानदारी चलती है आए दिन हमें कोई न कोई घटना मिल जाती है जिसमें की इन बाबाओ द्वारा कुरीतियां और सामाजिक अपराध शामिल है इस बारे में हमारे समाज में जागरूकता होनी चाहिए की कुरीतियों के कारण हमारे व्यक्तिगत और राष्ट्रीय चरित्र पर प्रभाव पड़ता है।अंधविश्वास आपको कर्महीन और भाग्यवादी बनाते हैं। हमारे समाज में कुछ ऐसी मान्यताएं प्रचलित हैं जिन्हें अंधविश्वास कहा जाता है। हालांकि कुछ लोगों के लिए यह आस्था का सवाल हो सकता है।

अल्पावधि सुधारों के लिये हमें ऐसे कानूनों की आवश्यकता है जो इन कुरीतियों के अंत में सहायक हो और दाभोलकर जैसे तर्कवादियों की सुरक्षा सुनिश्चित करता हो।

जबकि दीर्घकालिक सुधार हेतु शिक्षा, तर्कसंगत सोच और वैज्ञानिक चिंतन को बढ़ावा देना होगा।संविधान की वह धारा 51-ए में मानवीयता एवं वैज्ञानिक चिंतन को बढ़ावा देने में सरकार के प्रतिबद्ध रहने की बात की गई है और यह सुनिश्चित की जानी चाहिये।

साथ ही ज़रूरत यह भी है कि अंधविश्वासों को 'परंपराओं और रीति-रिवाज़ों’ से अलग रखा जाए, क्योंकि ये किसी देश के लोकाचार को प्रतिबिंबित करती हैं ।

-
-
Related Articles
Have something to say? Post your comment
-
और राज्य खबरें
बीमा सखी के लिए विशेष भर्ती अभियान 16 फरवरी को शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक : अनुपम कश्यप  डीसी एसपी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर रिज मैदान का किया निरीक्षण मुख्यमंत्री ने ‘जेंडर पर्सपेक्टिव्स इन पब्लिक पॉलिसी एंड डेवलपमेंट’ पुस्तक का विमोचन किया 22 नई जल विद्युत परियोजनाओं के आबंटन के लिए प्रस्ताव आमन्त्रित कृषि विज्ञान केंद्र सोलन में 19वीं वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन कंसा चौक में दो दिवसीय रेडक्रास मेला सम्पन्न 23 नवम्बर- सहायक अभियंता विधुत उप-मण्डल- शुगल सिंह बने उप मंडलीय प्रबंधक सीएम सुक्खू ने प्रदेश में 5 गारंटियां तो पूर्ण की नहीं पर 5 हिडेन गारंटियां पूरी कर दी  : बिंदल
-
-
Total Visitor : 1,71,34,163
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy