Saturday, February 22, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर का जर्मनी प्रवास के दौरान प्रवासी भारतीयों ने अभिनंदन किया।एचआरटीसी निदेशक मंडल ने लगभग 700 बसें खरीदने की मंजूरी दीबेटियां सभ्यता और समाज की अमूल्य धरोहर : कैप्टन रणजीत सिंह राणाउपायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला का किया औचक निरीक्षण, परीक्षा केंद्र और मरम्मत कार्यों का लिया जायजाएलएडीएफ का 10 फीसदी निधि सुख आश्रय और सुख शिक्षा योजना पर होगी खर्च - उपायुक्तग्रामीण विकास विभाग और अल्ट्राटेक सीमेंट ने गैर पुनर्चक्रण योग्य प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए समझौता ज्ञापन किया हस्ताक्षरितअंतर-सीपीएसयू क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कियाप्रदेश में नशा, अवैध खनन, अपराध चरम पर, सरकार समोसे खोजने में व्यस्त : जयराम
-
कविता

सदा प्रेम धन बांँटो सबको, यह जीवन आधार है;अंजना सिन्हा "सखी "

-
अंजना सिन्हा "सखी " रायगढ़ | June 24, 2023 10:24 PM
फ़ोटो:अंजना सिन्हा "सखी "

 

जो भी अर्जित कर रखा है, सब यहीं रह जाएंगे।
क्या तू लेकर आया मानव, क्या लेकर हम जाएंगे।।

सत्कर्म को करते जाओ, मानव जीवन सार है।
सदा प्रेम धन बांँटो सबको, यह जीवन आधार है।।
दीन दुखी की सेवा करके, हम खुशियांँ फैलाएंगे
जो भी अर्जित कर रखा है, सब यहीं रह जाएंगे।।

मिट्टी की है काया मानव, करो नहीं अभिमान तुम।
पल में तोला पल में माशा, रखना यह संज्ञान तुम।।
परोपकार है परम भावना, जन-जन को बतलायेंगे
जो भी अर्जित कर रखा है, सब यहीं रह जाएंगे।।

"सखी "मोह माया का बंधन, से जगत बौराया है।
माया ठगनी जग को देखो, कैसा मोड़ लाया है।।
जागो सारे नींद छोड़कर, जन जागरण लाएंगे
जो भी अर्जित कर रखा है, सब यहीं रह जाएंगे।।

 

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और कविता खबरें
आओ हम स्कूल चले, नव भारत का निर्माण करें। एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्‍मेलन का आयोजन राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित हुए युवा कवि राजीव डोगरा https://youtube.com/watch?v=CwwB-3QWd7c&si=sDQTJwQAxAjzhthR हिंदी की यही अभिलाषा हिंदी बने राष्ट्रभाषा; लोकेश चौधरी क्रांति आन मिलो मुरारी: सबके चित में तुम बसे , जैसे मुरली ताल शान ए कांगडा़ सम्मान से सम्मानित हुए युवा कवि राजीव डोगरा आज मैं आजादी की गाथा सुनाती हूं ,कैसे मिली आजादी यह सबको बताती हूंं ; लोकेश चौधरी ' क्रांति नैनों में तस्वीर तुम्हारी ,दिल में यादों का संसार ;अंजना सिन्हा "सखी पुकार रही है उसकी सजनी, अबकी मिल जाए मेले; अंजना सिन्हा "सखी " जय हिंद के प्रहरी ; पूनम त्रिपाठी "रानी"
-
-
Total Visitor : 1,71,36,179
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy