Saturday, February 22, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर का जर्मनी प्रवास के दौरान प्रवासी भारतीयों ने अभिनंदन किया।एचआरटीसी निदेशक मंडल ने लगभग 700 बसें खरीदने की मंजूरी दीबेटियां सभ्यता और समाज की अमूल्य धरोहर : कैप्टन रणजीत सिंह राणाउपायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला का किया औचक निरीक्षण, परीक्षा केंद्र और मरम्मत कार्यों का लिया जायजाएलएडीएफ का 10 फीसदी निधि सुख आश्रय और सुख शिक्षा योजना पर होगी खर्च - उपायुक्तग्रामीण विकास विभाग और अल्ट्राटेक सीमेंट ने गैर पुनर्चक्रण योग्य प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए समझौता ज्ञापन किया हस्ताक्षरितअंतर-सीपीएसयू क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कियाप्रदेश में नशा, अवैध खनन, अपराध चरम पर, सरकार समोसे खोजने में व्यस्त : जयराम
-
कविता

ये भेद अभेद्य है; पुष्पा ठाकुर

-
पुष्पा ठाकुर | June 26, 2023 12:53 PM
फोटो: पुष्पा ठाकुर


सब सिखा सब कुछ बिका
सच कभी नहीं जाना न दिखा।
धर्म में बंटवारा,जाति पर लड़ाई,
स्त्री और पुरूष का फर्क ,
इन्सानियत का खून है भाई।
न जोड़ा हमने मानुष को प्रेम से,
तोड़ने की नई -नई तरकीबें बनाई।
मैं हूं महान वो छोटा है,
मैं उच्च वो खोटा है।
अरे कौन सी गठरी है जो ढो रहा,
क्यों मानुष क्यों रोता है।
नफ़रत से नफ़रत को काटेगा,
कुछ गद्दारों की खातिर देश भी बांटेगा।
गुनेहगार एक्का दुक्का होता है,
कैसे इन्हें भिड़ से छांटेगा।
बीमारी एक नक्श भर की है,
हाथ पूरा काटेगा।
भारत माता के सहस्रों हाथ,
कौन सा धर्म कौन सी जाति छांटेगा।
कैसे तय होगा भारत किसका है,
बांट कर देख लिया पहले भी,
कब कितना इसे फिर बांटेगा।
सबने लहूं बहाया सरहदों पर,
अन्दर किसका सर काटेगा।
हर धर्म, जाति के लाल की याद
इंडिया गेट ,
जा वहां कैसे शहादत को बांटेगा,
किसकी कम किसकी ज्यादा आंकेगा।
एक बार फिर से बांट दें भारत के सिने को,
दुश्मन जो पर्दे से देख रहा,
सामने से झांकेगा।
अमर ज्योति को बुझा देगा क्या,
सिने पर गोलियां खाई उन्हें भूला देगा क्या।
न गोली ने भेद किया न दुश्मन ने,
साथ में मरने वाला भी भाई था भूला देगा क्या।
कफ़न में लिपटा देगा शहीद को भी अब,
तिरंगे की रीत भी मिटा देगा क्या।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और कविता खबरें
आओ हम स्कूल चले, नव भारत का निर्माण करें। एसजेवीएन लिमिटेड द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्‍मेलन का आयोजन राष्ट्रीय हिंदी सेवा सम्मान 2023 से सम्मानित हुए युवा कवि राजीव डोगरा https://youtube.com/watch?v=CwwB-3QWd7c&si=sDQTJwQAxAjzhthR हिंदी की यही अभिलाषा हिंदी बने राष्ट्रभाषा; लोकेश चौधरी क्रांति आन मिलो मुरारी: सबके चित में तुम बसे , जैसे मुरली ताल शान ए कांगडा़ सम्मान से सम्मानित हुए युवा कवि राजीव डोगरा आज मैं आजादी की गाथा सुनाती हूं ,कैसे मिली आजादी यह सबको बताती हूंं ; लोकेश चौधरी ' क्रांति नैनों में तस्वीर तुम्हारी ,दिल में यादों का संसार ;अंजना सिन्हा "सखी पुकार रही है उसकी सजनी, अबकी मिल जाए मेले; अंजना सिन्हा "सखी " जय हिंद के प्रहरी ; पूनम त्रिपाठी "रानी"
-
-
Total Visitor : 1,71,36,022
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy