Sunday, February 23, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर का जर्मनी प्रवास के दौरान प्रवासी भारतीयों ने अभिनंदन किया।एचआरटीसी निदेशक मंडल ने लगभग 700 बसें खरीदने की मंजूरी दीबेटियां सभ्यता और समाज की अमूल्य धरोहर : कैप्टन रणजीत सिंह राणाउपायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला का किया औचक निरीक्षण, परीक्षा केंद्र और मरम्मत कार्यों का लिया जायजाएलएडीएफ का 10 फीसदी निधि सुख आश्रय और सुख शिक्षा योजना पर होगी खर्च - उपायुक्तग्रामीण विकास विभाग और अल्ट्राटेक सीमेंट ने गैर पुनर्चक्रण योग्य प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए समझौता ज्ञापन किया हस्ताक्षरितअंतर-सीपीएसयू क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कियाप्रदेश में नशा, अवैध खनन, अपराध चरम पर, सरकार समोसे खोजने में व्यस्त : जयराम
-
शिक्षा

भूल वो भी इतनी बडी::::सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जैसे महान कवि को पाठ्य पुस्तक से हटाना ठीक नहीं ; हेमराज ठाकुर

-
Bureau 7018631199 | February 22, 2024 09:26 PM
 
शिमला,
 
राजकीय भाषायी अध्यापक संघ के राज्य अध्यक्ष हेमराज ठाकुर, महासचिव अर्जुन सिंह, कोषाध्यक्ष ललित कुमार, संघ के संस्थापक नरेन्द्र कुमार शर्मा, महिला मोर्चा की राज्य अध्यक्ष मीरा शर्मा और संयोजक धनवीर सिंह के साथ - साथ सभी जिलों के प्रधानों ने शिक्षा मंत्री हिमाचल सरकार और स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष से सत्र 2024-2025 के लिए बोर्ड से कक्षा आठवीं के लिए प्रदेश भर में आबंटित हिन्दी विषय की पाठ्य पुस्तक " वसंत भाग -3" के सन्दर्भ में स्कूल स्तर तक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है कि इस पुस्तक में यदि " शिक्षक से " वाले प्रारूप को पढ़ा जाए तो 18 पाठ ,कविताएं तथा कहानियां आदि दर्शाए गए हैं और उधर उसी के साथ लगी विषय सूची में मात्र 14 ही पाठ ,कविताएं और कहानियां आदि दर्शाई गई है। इतना ही नहीं जब अन्दर पुस्तक के संपूर्ण क्रम को अद्यांत पढ़ा जाए तो उसमें विषय सूची में क्रमांक 1 पर  प्रदर्शित सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविता " ध्वनि" है ही नहीं।पहला पाठ लाख की चूड़ियां अन्दर दर्शाया गया है,जो विषय सूची में दूसरा पाठ बताया है। ऐसे ही विषय सूची के क्रमांक संख्या 6 पर प्रदर्शित "भगवान के डाकिए" नामक कविता भी अन्दर पुस्तक में है ही नहीं। ठीक इसी प्रकार विषय सूची में क्रम संख्या 11 प्रदर्शित ही नहीं है और अन्दर पुस्तक में 11 नम्बर पर " सूरदास के पद " नामक कवित दी है। इसलिए संघ के अध्यक्ष हेमराज ठाकुर का कहना है कि यदि बोर्ड पुस्तक से कुछ पाठों और कविताओं को हटा कर छात्रों का बोझ कम करने के मूड में है तो भी स्पष्टीकरण जरूरी है और यदि यह प्रिंटिंग गड़बड़ी है तो तब भी बोर्ड और शिक्षा विभाग का स्पष्टीकरण इस सम्बंध में जरूरी है। क्योंकि यह कक्षा आठवीं के छात्रों - अभिभावकों तथा अध्यापकों के लिए एक सवाल बना पड़ा है कि इस पुस्तक का प्रश्न पत्र कैसे बनाया जाएगा और इस पुस्तक के बारे में क्या सही माना जाए?
 हेमराज ठाकुर ने यह भी बताया कि यदि बोर्ड पुस्तक की विषय वस्तु को घटाने के मूड में भी था तो भी सूर्यकांत त्रिपाठी निराला जैसे महान कवि को पाठ्य पुस्तक से हटाना बिलकुल भी ठीक नहीं है। उन्होंने ने बोर्ड और शिक्षा मंत्री जी से इस मामले में तुरन्त प्रतिक्रिया मांगी है ताकि स्कूल स्तर पर इस सन्दर्भ मे शिक्षक आश्वस्त हो सके।
-
-
Have something to say? Post your comment
-
और शिक्षा खबरें
हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ ने शिक्षा बोर्ड और शिक्षा विभाग से पुनः उठाई मांग शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल जगतखाना में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन विद्यार्थी हुए परेशान? स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित आठवीं कक्षा के हिन्दी विषय से हटाए गए पांच अध्याय में से डाले गए 14 अंकों के प्रश्न हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ ने 16 नवम्बर 2024 की निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा हिमाचल प्रदेश की अधिसूचना का किया कड़ा विरोध श्री सत्य साई एजुकेयर विद्या प्रतिष्ठान के छात्र राघव ने प्राप्त किया प्रथम स्थान स्मार्ट क्लास रूम में एलइडी स्क्रीन पर अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे नौनिहाल शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) की फीस मे वृद्धि करना युवाओं के साथ अन्याय*  चिंता : टौणी देवी कॉलेज में केवल  छह विद्यार्थियों ने लिया दाखिला तकनीकी शिक्षा मंत्री ने आईटीआई चौपाल का किया औचक निरीक्षण आज का एजेंडा:स्कूलों की छुट्टियों में ऐन मौके पर बदलाव करना बिल्कुल गलत ;हेमराज ठाकुर
-
-
Total Visitor : 1,71,37,093
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy