Friday, October 18, 2024
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
जयराम न रुकवाएं, तो प्रदेश को भूभू जोत टनल मिलना तयः मुख्यमंत्रीहॉर्टिकल्चर कॉलेज ने जीता ओवरऑल चैंपियन का खिताबबागवानी मंत्री ने किया समराहन के फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान का निरीक्षणराष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ केशव नगर द्वारा होटल लैंडमार्क से शेर ए पंजाब तक पथ संचालन निकाला गया। कलाकारों ने आपदा से बचाव पर लोगों को किया जागरूकत्योहारी सीज़न से पहले वॉलमार्ट अमेरिकी ग्राहकों के लिए लोकप्रिय भारतीय खाद्य ब्रांड लेकर आया विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल,शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल में वानिकी परियोजना के स्टॉल का किया लोकार्पण
-
शिक्षा

स्मार्ट क्लास रूम में एलइडी स्क्रीन पर अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा ग्रहण कर रहे नौनिहाल

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट | October 13, 2024 07:49 PM

पधर, 

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का तौर-तरीका अब बदल रहा है। यह संभव हुआ है प्रदेश सरकार द्वारा गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए उठाए गए सार्थक कदमों से। मंडी जिला के पधर उपमंडल के खंड द्रंग-2 के प्राथमिक विद्यालयों में अब स्कूलों में छात्र अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चों को स्मार्ट क्लास रूम में एलइडी स्क्रीन और प्रोजेक्टर द्वारा भी पठन-पाठन की सुविधा राजकीय प्राइमरी स्कूलों में मिल रही है।

बदलते परिवेश के साथ आधुनिक तकनीकी व प्रौद्योगिकी से कदम-ताल समय की आवश्यकता है। हाथों में स्लेट व लकड़ी की पट्टी तथा कलम-दवात से आगे बढ़कर अब टैक्नोलॉजी के बेहतर उपयोग से शिक्षा प्रणाली में भी बदलाव साफ नजर आ रहा है। राज्य सरकार द्वारा बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण एवं अत्याधुनिक सुविधाएं प्रारम्भिक स्तर से ही प्रदान की जा रही हैं। सरकारी विद्यालयों में नौनिहालों को स्मार्ट क्लास रूम व एलईडी स्क्रीन पर शिक्षा प्रदान करने की पहल की गई है।

प्रदेश सरकार के प्रभावी कदमों का सुपरिणाम अब धरातल पर भी नजर आने लगा है। मंडी जिला भी इस पहल का गवाह बना है। जिला मुख्यालय के साथ सटे द्रंग क्षेत्र में प्री-प्राइमरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक के बच्चे आधुनिक तौर-तरीकों से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। राजकीय केंद्रीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला नारला इन्हीं में से एक है। इस पाठशाला में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा प्रदान की जा रही है। यहां पर स्मार्ट कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं। इस सत्र में पाठशाला में कुल 112 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं जो पिछले वर्ष के मुकाबले अधिक हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमारी ने बताया कि सत्र 2024-25 के लिए द्रंग खंड में प्री-प्राइमरी से लेकर पांचवीं कक्षा तक 2096 विद्यार्थी आधुनिक तकनीक से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। द्रंग-2 प्राथमिक शिक्षा खंड में कुल 95 विद्यालय हैं, जिनमें से लगभग 90 प्रतिशत स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करवाई जा रही है। इनमें से 20 राजकीय केंद्रीय उत्कृष्ट प्राथमिक पाठशालाओं में स्कूलों में एलइडी स्क्रीन और प्रोजेक्टर के माध्यम से स्मार्ट कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।

पधर की कमलेश और संतोष ठाकुर कहती हैं कि उनकी बेटी राजकीय केंद्रीय आदर्श प्राथमिक पाठशाला नारला में पढ़ती हैं। प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की पहल की गई है। ऐसे में अब उनकी बेटी भी कम पैसे में सरकारी स्कूल में अंग्रेजी मीडियम में शिक्षा ग्रहण कर रही है और स्मार्ट कक्षा की सुविधा भी उन्हें मिल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा कार्य कर रही है। इसके लिए वह मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं। उन्होंने लोगों से अपील भी की है कि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाएं और प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का भरपूर लाभ उठाएं।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और शिक्षा खबरें
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) की फीस मे वृद्धि करना युवाओं के साथ अन्याय*  चिंता : टौणी देवी कॉलेज में केवल  छह विद्यार्थियों ने लिया दाखिला तकनीकी शिक्षा मंत्री ने आईटीआई चौपाल का किया औचक निरीक्षण आज का एजेंडा:स्कूलों की छुट्टियों में ऐन मौके पर बदलाव करना बिल्कुल गलत ;हेमराज ठाकुर पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में की समर कैम्प की गतिविधियों के अंतर्गत रा०व०मा०पाठशाला छड़ोल में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। अक्षिता रही तीनों संकायों में प्रथम ,टौणी देवी  स्कूल का परीक्षा परिणाम  92.4   प्रतिशत रहा पीएम श्री आदर्श विद्यालय आनी का बोर्ड 10+2  रिजल्ट में जलवा बरकरार*  कशोली स्कूल की छात्रा तान्या डोगरा 446 अंक लेकर रही अव्वल! राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्य सचिव ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ राप्रापा चौरी की छात्रा पायल का चयन
-
-
Total Visitor : 1,68,24,239
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy