Saturday, February 22, 2025
Follow us on
ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद श्री अनुराग सिंह ठाकुर का जर्मनी प्रवास के दौरान प्रवासी भारतीयों ने अभिनंदन किया।एचआरटीसी निदेशक मंडल ने लगभग 700 बसें खरीदने की मंजूरी दीबेटियां सभ्यता और समाज की अमूल्य धरोहर : कैप्टन रणजीत सिंह राणाउपायुक्त ने जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला का किया औचक निरीक्षण, परीक्षा केंद्र और मरम्मत कार्यों का लिया जायजाएलएडीएफ का 10 फीसदी निधि सुख आश्रय और सुख शिक्षा योजना पर होगी खर्च - उपायुक्तग्रामीण विकास विभाग और अल्ट्राटेक सीमेंट ने गैर पुनर्चक्रण योग्य प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए समझौता ज्ञापन किया हस्ताक्षरितअंतर-सीपीएसयू क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कियाप्रदेश में नशा, अवैध खनन, अपराध चरम पर, सरकार समोसे खोजने में व्यस्त : जयराम
-
पोल खोल

पोल खोल:ग्राम पंचायत बस्सी के उप प्रधान के खिलाफ दायर याचिका में 2 साल से नहीं हो पाया निर्णय।

-
ब्यूरो हिमालयन अपडेट 7018631199 | May 24, 2023 01:47 PM
चित्र साभार गूगल

 

गोहर ,

गत 2 वर्ष पहले हुए पंचायती राज चुनावों में ग्राम पंचायत बस्सी में उप प्रधान पद पर गुरुदेव पुत्र डोले राम जोकि उप प्रधान पद का चुनाव जीतकर आया के खिलाफ यशवंत सिंह पुत्र देवीराम निवासी कटवांडी डाकघर बस्सी तहसील चच्योट (गोहर) जिला मंडी ने तथ्यों को छुपाकर चुनाव जीतने का आरोप लगाया है। उपमंडल अधिकारी नागरिक गोहर की कोर्ट में उसके चुनाव को चुनौती दी गई है। यशवंत सिंह ने बताया उप प्रधान गुरुदेव के पिता डोले राम के ऊपर कब्जा नाजायज का केस चला हुआ है। जिसे गुरुदेव राम द्बाऐ चुनाव शपथ पत्र में छुपाया गया बावजूद उसके वह चुनाव जीत गया। जबकि चुनाव शपथपत्र में किसी प्रकार का भी कब्जा नाजायज की मिसाल पेश होने पर चुनाव लड़ना अवैध माना जाता है। ऐसे में यशवंत सिंह पुत्र देवीराम ने गुरुदेव राम की चुनाव परिणामों को एसडीएम गोहर के कार्यालय में चुनौती दी थी ।उन्होंने बताया जनवरी 2021 में यह चुनौती दी गई लगभग 20 से ज्यादा बार पेशी हो चुकी है मगर आज दिन तक कोर्ट किसी भी निर्णय में नहीं पहुंच पाया। वहीं पर यशवंत सिंह के अधिवक्ता नरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया पंचायती राज अधिनियम के तहत किसी प्रकार की भी चुनाव परिणाम चुनौती को प्रथम कोर्ट में 6 महीने के अंदर निपटाना जरूरी होता है मगर यहां पर बार-बार सुनवाई हो रही है मगर किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंचा जा सका। जबकि दूसरी पार्टी का कहना है कि उन्होंने डीसी कोर्ट में रिव्यु के लिए एप्लीकेशन दिया जिससे उनको स्टे मिला हुआ है। मगर किसी प्रकार का स्टे आर्डर अभी तक पेश नहीं किया गया। अधिवक्ता नरेश ठाकुर का कहना है इस बारे में जल्द ही हाईकोर्ट में इस बारे में एप्लीकेशन दायर करेंगे ताकि जल्द से जल्द यह निर्णय लिया जा सके और गलत ढंग से जीत हासिल करने वालों का चुनाव रद्द किया जाए।

-
-
Have something to say? Post your comment
-
और पोल खोल खबरें
बसों की लेट टाईमिंग के कारण छात्रों का भविष्य अधर में। https://youtu.be/U9VnoJDjOXE?si=ZbOnbbs0-COT1i1d ठंड में सुबह पहुंचीं महिलाएं, चार घंटे देरी से हुए ऑपरेशन https://youtu.be/ufPZUcCxnwc?si=ljShFslFUBg6_b7_ आईजीएमसी में नौकरी से निकाले गए सुरक्षा कर्मी सीटू के बैनर तले उतरे सड़कों पर अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ का शिमला जीपीओ के बाहर हल्ला बोल अस्पताल में सेवा दे रहे दो सुरक्षाकर्मी आपदा में दुर्घटनाग्रस्त होने से मेडिकल अवकाश पर तो नहीं दीया जा रहा वेतन शिमला, सुन्नी-लूहरी सड़क मार्ग बहाल न हुआ तो करेंगे प्रदर्शन सड़क बहाल न होने से भारी दिक्कत झेल रहे तुमन के ग्रामीण HPPSC में धांधली को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का आया पत्र। कूड़े के ढेर और बन्दर बने भराड़ी वासियों के लिए आफत Breaking News: पुलिस मेरा कुछ नहीं बिगड़ सकती" क्योंकि मैं मीडिया से हूं
-
-
Total Visitor : 1,71,35,923
Copyright © 2017, Himalayan Update, All rights reserved. Terms & Conditions Privacy Policy