रामपुर बुशहर,
पथ परिवहन निगम रामपुर बुशहर के परिचालक संघ की बैठक रामपुर में आयोजित की गई। यह बैठक प्रांतीय प्रधान नील कमल गुप्ता और सचिव किशन चंद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्थानीय परिचालक संगठन की नई कार्यकारिणी के चुनाव करवाए गए, जिसमे परिचालकों को कार्यभार सौंपे गए। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद की कमान अहेम सिंह को सौंपी गई। वहीं संदीप कुमार उपाध्यक्ष, जीवन सिंह को प्रधान, उप प्रधान विकास वर्मा, सचिव प्रताप चंद, सह सचिव सुरेश कुमार और ईश्वर सिंह को चुना गया।
कोषाध्यक्ष का कार्यभार सुमेंद्र सिंह, सह कोषाध्यक्ष सुशील कुमार व तसरेम सिंह को सौंपा गया जबकि प्रेस सचिव पिताबंर लाल और मुख्य सलाहकार दर्शन दास को बनाया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों और परिचालकों ने मांगों को लेकर संगठित होकर लड़ाई लडऩे की बात कही। अध्यक्ष अहेम सिंह ने कहा कि मैने भविष्य में निगम और कर्मचारी हित की लड़ाई लडऩे के लिए नव निर्वाचित कार्यकारिणी एवं सदस्यों को तत्पर रहने के लिए कहा।